विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

11 बच्चे पैदा करने वाले को दिया सम्मान

By Sachin kEdited By:
Updated: Mon, 02 Feb 2015 07:58 AM (IST)

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के हिंदू सम्मेलन में रविवार को आईं साध्वी प्राची ने लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एक बुजुर्ग को 11 बच्चे पैदा करने के लिए सम्मानित किया गया।

News Article Hero Image

बदायूं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के हिंदू सम्मेलन में रविवार को आईं साध्वी प्राची ने लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एक बुजुर्ग को 11 बच्चे पैदा करने के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में साध्वी ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। स्वाभिमानी हिंदुओं से संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज, माफियाराज कायम है।

उन्होंने लव जिहाद के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने पर जोर दिया। मंच पर साध्वी प्राची ने यह जुमला कई बार दोहराया कि अगर हिंदू जागृत हो गया और पाकिस्तान ने कश्मीर में अपनी हरकतें बंद नहीं की तो पाकिस्तान नहीं होगा।

पढ़ेंः चार बच्चे पैदा करें, एक विहिप को दे देंः साध्वी प्राची