विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे मोदी के खिलाफ जांच: तिवारी

By Edited By:
Published: Fri, 27 Dec 2013 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2013 10:59 PM (IST)

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने शुक्रवार को यहां प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लुधियाना [जासं]। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने शुक्रवार को यहां प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक महिला की जासूसी के प्रकरण में 47 महिला संगठनों ने राष्ट्रपति से मामले में न्यायिक आयोग से जांच कराने की मांग की थी।

पत्र में मोदी पर एक महिला के फोन टैप करने के आदेश देने तथा व्यक्तिगत जासूसी करवाने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से करवाई जाएगी और उसकी रिपोर्ट संसद में रखी जाएगी। तिवारी ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग रोकने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी विपक्षी नेताओं तथा मीडिया तक के फोन टैप हो रहे हैं।

केंद्र द्वारा जाट आरक्षण में पंजाब के किसानों को बाहर रखने पर तिवारी ने कहा कि इस मामले को सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उठाया था। इस मामले में जब भी बैठक होगी पंजाब की मांग पर गंभीरता से गौर किया जाएगा।

ऐसा समय किसी की जिंदगी में न आए: मोदी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।