विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की कोलकाता रैली के लिए सौ रुपये का टिकट

By Edited By:
Published: Tue, 04 Feb 2014 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2014 06:23 PM (IST)

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में बुधवार को होने वाली रैली के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलकाता। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में बुधवार को होने वाली रैली के लिए पार्टी ने सौ रुपये का टिकट लगाया है। पार्टी को इस रैली में 7 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए अब तक करीब इक्कीस हजार से अधिक लोग ऑनलाइन के जरिए टिकट खरीद चुके हैं। इससे पहले आर्मी ने मोदी के हेलिकॉप्टर को रेस कोर्स ग्राउंड में उतरने की इजाजत देने से मना कर दिया है।

मोदी की यहां होने वाली रैली को लेकर लगातार कुछ न कुछ परेशानियां खड़ी हो रही हैं। पहले प्रदेश भाजपा ने मोदी की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस पर भरोसा न करने की बात कह कर इसको और तूल दे दिया था। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर गुजरात के 100 पुलिस अधिकारी की टीम जायजा ले रही है। इसमें राज्य पुलिस, कोलकाता पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

भाजपा को मोदी की सुरक्षा के लिए बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं

भाजपा इस रैली को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी इसके लिए वह रैली से पहले ही चाय बेचकर मोदी की चाय वाली छवि के जरिए आम आदमी की छवि को भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।