यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नये कलेवर के साथ फिर से बाजार में आएगा 1000 का नोट- शक्तिकांत दास
500 और 2000 के नए नोट्स सही तरह से बाजार में आ भी नहीं पाए हैं तब तक सरकार ने एक और घोषणा कर दी है जो आपके लिए बहुत काम की है।

नई दिल्ली, एएनआई। 500 और 2000 के नये नोट की घोषणा के बाद सरकार की ओर से एक और बड़ा एलान किया गया है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि अगले कुछ महीनों में सरकार सभी प्रकार के नोटों को नए अवतार में लेकर आएगी।
आर्थिक सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि सभी करेंसी नोट्स को नए डिजाइन और सुरक्षा के साथ बाजार में दोबारा उतारा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी भरोसा दिलाया है कि सौ, पचास और दूसरे करेंसी नोट्स कानूनी तौर पर मान्य हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि समय समय पर नई सुविधाओं और डिजायन के साथ नोटों की खेंप बाजार में उतारी जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि नए नोटों को बाजार में उतारने का फैसला अचानक नहीं लिया गया है इसकी प्रक्रिया कई महीनों से चल रही थी और इसमें आरबीआई के 2 से 3 अधिकारी ही शामिल थे।

