यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नौजवानों को अब भारत माता की जय बोलना भी सिखाना पड़ता है: भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जेएनयू मसले पर तंज कसते हुए कहा है कि अब देश के नौजवानों को भारत माता की जय बोलना भी सिखाना होता है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कें प्रमुख मोहन भागवत ने जेएनयू मसले पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अब ऐसा वक्त आ गया है कि जब देश के नौजवानों को भारत माता की जय बोलना भी सिखाना होता है। उनका कहना था कि यह बताने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, यह स्वाभाविक होना चाहिए। क्योंकि देश में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है तो यह कहते हैं कि ऐसा नहीं कहना चाहिए। ऐसे लोग हर जगह दिखाई भी देते हैं।

