विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेहाद के लिए बॉलीवुड के तीनों खान जिम्मेदार, हिंदू न देखें उनकी फिल्में

By manoj yadavEdited By:
Published: Mon, 02 Mar 2015 09:16 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 12:41 PM (IST)

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बाद अब साध्वी प्राची ने भी मदर टेरेसा की सेवा पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, देहरादून। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बाद अब साध्वी प्राची ने भी मदर टेरेसा की सेवा पर सवाल खड़े किए। रविवार को देहरादून में विराट हिंदू सम्मेलन में शिरकत करने पहुंची विश्व हिंदू परिषद की साध्वी शक्ति परिषद की अध्यक्ष व दुर्गा वाहिनी की पूर्व राष्ट्रीय संयोजक साध्वी डॉ. प्राची ने कहा कि मदर टेरेसा ने सेवा की आड़ में धर्मांतरण किया। साध्वी ने यह भी कहा कि हर हाल में अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने लव जेहाद के लिए बॉलीवुड के तीनों खानों को जिम्मेदार ठहराते हुए हिंदुओं से उनकी फिल्में नहीं देखने का आह्वान किया।

नथुवावाला में विहिप के 50वें स्थापना दिवस पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया। साध्वी डॉ. प्राची आर्य ने एक बार फिर धर्मातरण के मुद्दे को हवा दी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर लोग घर वापसी चाहते हैं तो इसमें गलत क्या है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने श्रीराम के होने का प्रमाण मांगा था, जो उन्होंने सरकार को दिया भी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद समझना होगा कि अल्पसंख्यकों की बढ़ती संख्या से कैसे संतुलन बैठाएं।

साध्वी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ऐसा देश है जो बार-बार गलती करता है और मात खाता है, लेकिन सुधरता नहीं। साध्वी प्राची ने महिलाओं को स्वाभिमानी बनने की सलाह दी। सम्मेलन में विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि देश में रहने वाले सभी धर्मो के लोगों को समझ लेना चाहिए कि उनके पूर्वज हिंदू थे। विहिप 1986 से घर वापसी कार्यक्रम चला रहा है और यह चलता रहेगा। राम मंदिर के मामले में उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी ही नहीं।

उन्होंने भी मदर टेरेसा की सेवा पर सवाल खड़े किए। दावा किया कि दलित ईसाईयों के लिए धरने के दौरान मदर टेरेसा ने खुद कहा था कि दुनिया में कोई निष्पक्ष नहीं हो सकता। उन्होंने मदर टेरेसा के अनाथालयों में बड़े पैमाने पर धर्मातरण किए जाने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विहिप के प्रांत मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह नेगी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरी, लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के महंत भरतभूषण भारती, महंत मंसा गिरी, महेंद्र सिंह नेगी, शिवप्रसाद, अमित तोमर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पढ़ेंः यह हिंदुओं को जगाने का वक्त है: प्रवीण तोगडि़या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।