विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साईबाबा ट्रस्ट बनाएगा संतों के मोम पुतलों का म्यूजियम

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Thu, 05 Jan 2017 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jan 2017 09:16 PM (IST)

श्री साईबाबा मंदिर की देखरेख करने वाला ट्रस्ट मैडम तुसाद की तर्ज पर मोम के पुतलों का म्यूजियम बनाने की योजना बना रहा है।

News Article Hero Image

प्रेट्र, महाराष्ट्र। प्रसिद्ध श्री साईबाबा मंदिर की देखरेख करने वाला ट्रस्ट मैडम तुसाद की तर्ज पर मोम के पुतलों का म्यूजियम बनाने की योजना बना रहा है। इसमें देश के प्रसिद्ध संतों के मोम से बने पुतले रखे जाएंगे। विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में दुनिया की नामचीन हस्तियों के मोम से बने पुतले रखे जाते हैं।

इसकी दुनियाभर में शाखाएं हैं। श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश हवारे ने बताया कि संग्रहालय में आगंतुकों के लिए संतों पर विविध साहित्य भी रखे जाएंगे। संस्थान पैदल श्रद्धालुओं के लिए दस आश्रय स्थलों का भी निर्माण करेगा। उन्हें यहां मुफ्त में रहने, खाने, पानी, बायो टॉयलेट और एंबुलेंस की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

करोड़पति हैं देश के ये 5 मंदिर, हर रोज आता है लाखों का चंदा

यूपीएससी और महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में बैठने की इच्छा रखने वाले जरूरतमंद और वंचित छात्रों के लिए शैक्षणिक संस्थान खोलने की भी योजना है।

कनॉट प्लेस के रीगल बिल्डिंग में होगा ‘मैडम तुसाद संग्रहालय’

इन योजनाओं को एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। संस्थान के साईनाथ जनरल अस्पताल में इस महीने से जरूरतमंद रोगियों के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा भी मुहैया करा दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।