विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुर्शीद बोले, क्या मैं कॉकरोच दिखता हूं

By Edited By:
Updated: Sun, 18 Aug 2013 02:13 AM (IST)

मेढक और कॉकरोच (तिलचंट्टा) की शब्दावली को लेकर केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और भाजपा के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है। शुक्रवार को विदेश मंत्री ने गुजरा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, देहरादून। मेढक और कॉकरोच (तिलचंट्टा) की शब्दावली को लेकर केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और भाजपा के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है।

पढ़ें: मोदी 'मेढक' के जवाब में खुर्शीद 'कॉकरोच'

शुक्रवार को विदेश मंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को कुएं का मेढक कहा था, जिसके जबाव में भाजपा ने खुर्शीद को कॉकरोच करार दिया था। भाजपा के बयान के बाद पटलवार करते हुए शनिवार को खुर्शीद ने कहा कि यदि परमाणु विस्फोट की नौबत आई तो कॉकरोच बच जाएगा, लेकिन मेढक नहीं बचेगा। भाजपा को इस को इस पर विचार करना चाहिए।

नरेंद्र मोदी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शनिवार को दून विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद सलमान खुर्शीद ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा, 'क्या मैं आपको कॉकरोच लगता हूं'।

विदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता अनर्गल बयान देकर विवाद पैदा करते रहते हैं। उन्होंने नसीहत दी कि भाजपा सोच समझकर ही किसी तरह की टिप्पणी करे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर