विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो हफ्ते में गंगा सफाई का रोडमैप दाखिल करने का निर्देश

By Edited By:
Updated: Wed, 13 Aug 2014 01:58 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गंगा की सुरक्षा को अति महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार को इसकी सफाई का रोडमैप दो हफ्ते के भीतर दाखिल करने को कहा। सुप्रीम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गंगा की सुरक्षा को अति महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार को इसकी सफाई का रोडमैप दो हफ्ते के भीतर दाखिल करने को कहा।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार से पूछा, 'आप गंगा की सुरक्षा कर रहे हैं?' सरकार द्वारा इस मामले में दो और हफ्ते का समय मांगे जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'आप इस मुद्दे को बहुत महत्वपूर्ण नहीं मान रहे हैं।' परंतु अन्य मामलों में जिन मुद्दों को ठंडे बस्ते में होना चाहिए, उन्हें आप तेजी दिखाते हैं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को रोडमैप, स्थिति रिपोर्ट और गंगा सुरक्षा के लिए बनाई चरणबद्ध योजनाओं को पेश करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया।

पढ़े: गंगा के गुनहगारों पर नकेल कसना शुरू

गंगोत्री से गंगासागर तक भगीरथी आंदोलन