विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेड्डी समेत सीमांध्र के कई मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा

By Edited By:
Updated: Sun, 19 Jan 2014 03:59 AM (IST)

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2013 के मसौदे पर चली रही बहस के खत्म होने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी सहित तटीय आंध्र और रायलस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2013 के मसौदे पर चली रही बहस के खत्म होने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी सहित तटीय आंध्र और रायलसीमा (सीमांध्र) क्षेत्रों के मंत्री एकसाथ अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं। सूबे के सामाजिक कल्याण मंत्री पितानी सत्यनारायण ने शनिवार को यह दावा किया।

सत्यनारायण ने कहा, 'हम अपने पदों से चिपके रहने वाले नहीं हैं। जैसे ही बहस (विधेयक पर) खत्म होती है, हम किसी भी पल अपने पदों से इस्तीफा देने को तैयार हैं।' मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले पितानी ने संकेत दिए कि रेड्डी भी अपना पद छोड़ सकते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, आंध्र प्रदेश को टूटने से बचाने के लिए जनता एक नई राजनीतिक पार्टी का उदय चाहती है, लेकिन अब तक हमने इसके बारे में विचार नहीं किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर