विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फीरोजाबाद में छात्रा को अगवा कर गैंगरेप

By Edited By:
Published: Fri, 07 Feb 2014 12:48 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 07 Feb 2014 12:55 PM (GMT+05:30)

सपा के गढ़ फीरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को स्कूल जा रही नौवीं कक्षा की छात्रा को बाइक सवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। सपा के गढ़ फीरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को स्कूल जा रही नौवीं कक्षा की छात्रा को बाइक सवार दो युवक तमंचे के बल पर अगवा कर ले गए। खेतों में ले जाकर दो अन्य साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और नाजुक अंगों पर चाकू से प्रहार किए। इसके बाद गंभीर हालत में झाड़ियों में फेंककर भाग गए। पुलिस वहशियों की तलाश कर रही है। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका मेडिकल भी कराया गया है।

थाना लाइनपार के मुहल्ला संत नगर के नारायन की 15 वर्षीय पुत्री सरिता (बदले हुए नाम) थाना उत्तर स्थित एक कन्या विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। कल सुबह करीब नौ बजे पैदल ही स्कूल जा रही थी। घंटाघर और छोटा चौराहा के बीच बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक ने उसका मुंह दबाया और तमंचा लगा दिया। इसके बाद जबरन बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गए। छात्रा ने बताया कि वहां पर दो युवक पहले से थे। उसके साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद हैवानों ने छात्रा के गुप्तांग पर चाकू से वार भी किए। फिर उसे गंभीर हालत में झाड़ियों के पीछे फेंककर भाग गए।

पढ़ें: अपहरण के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म

छात्रा की कराह सुनकर वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार राहगीर की नजर उस पर पड़ी। उसने छात्रा को कपड़े पहनने के लिए दिए और घर छोड़ने गया। परिवारवाले छात्रा को लेकर तत्काल थाना दक्षिण पहुंचे।

पुलिस ने जिला अस्पताल में छात्रा का मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा और परिवारवालों से जानकारी ली। परिवारवालों ने उन्हें बताया कि एक युवक मुहल्ले का ही है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है। एक आरोपी का नाम सामने आया है, अन्य का पता लगाया जा रहा है।

पढ़ें: छह साल की मासूम से दुष्कर्म

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बिल्ला पुत्र विद्याराम निवासी मालवीय नगर के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी हैं। पुलिस ने बताया घटनास्थल टूंडला के गांव नागऊ स्थित खेत है। घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।