विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरण बेदी पर शांति और प्रशांत भूषण आमने-सामने

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Thu, 22 Jan 2015 10:04 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2015 02:16 PM (IST)

अन्‍ना आंदोलन के प्रमुख सदस्‍य व आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक संरक्षक शांति भूषण द्वारा दिल्‍ली में भाजपा की मुख्‍यमंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शांति भूषण द्वारा किरण बेदी पर दिए गए बयान से उनके पुत्र प्रशांत भूषण ने किनारा कर लिया है। प्रशांत भूषण का कहना है कि शांति भूषण पार्टी के सीनियर मेंबर हैं, उन्हें अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन मैं उनकी बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं।

प्रशांत भूषण ने कहा कि किरण बेदी भाजपा में शामिल हो गई हैं, तो उन्हें इस पार्टी में कोई खामी नजर नहीं आ रही है। लेकिन जब हमने आम आदमी पार्टी का गठन किया था, तो उन्होंने साफ-साफ कहा था कि हमें कोई राजनीतिक दल नहीं बनाना चाहिए।

दरअसल, अन्ना आंदोलन के प्रमुख सदस्य व आम आदमी पार्टी के संस्थापक संरक्षक शांति भूषण द्वारा दिल्ली में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी की तारीफ के बाद 'आप' में खलबली मच गई है।केजरीवाल ने कहा है कि इस देश में सभी को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता है। हालांकि संवाददाता के सवाल कि चुनाव के वक्त यह बयान नुकसान नहीं करेगा, पर केजरीवाल ने कहा कि यह उन्हें (शांति भूषण) सोंचना चाहिए, इस पर मैं क्या कहूं। दूसरी ओर, शांति भूषण के बेटे प्रशांत भूषण इसे उनकी निजी राय बताया।

गौरतलब है कि शांति भूषण ने गुरुवार को कहा कि किरण बेदी को अरविंद केजरीवाल से कम नहीं आंका जा सकता है। भूषण ने कहा कि दोनों में कोई फर्क नहीं है। किरण बेदी का 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' बड़ा योगदान दिया है। वह स्वच्छ और प्रभावी प्रशासन देने में सक्षम होंगी।

भूषण ने कहा कि बेदी को अपने पाले में लाकर भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि बेदी एक अच्छी सीएम साबित होंगी। भूषण ने तो यहां तक कहा कि यदि किरण बेदी पीएम भी बनेगी तो अच्छा है।

शांति भूषण ने आप की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी को आत्मावलोकन की जरूरत है। पार्टी को राजनीतिक प्रणाली में सुधार पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए पार्टी का गठन किया गया था उस राह पर पार्टी नहीं चली रही है। आप का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ है इसलिए यदि किरण बेदी सीएम बनती हैं तो हमें खुशी होनी चाहिए।

पढ़ें : 'आप आशा की किरण, भाजपा में किरण पर घमासान'

पढ़ें : आप ने रद किए दो टिकट, समर्थक केजरीवाल के घर पहुंचे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।