Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांवड़ियों के बारे में ये क्‍या बोल गए जदयू के पूर्व अध्‍यक्ष शरद यादव

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Sat, 06 Aug 2016 06:08 AM (GMT+05:30)

    जदयू के पूर्व अध्‍यक्ष शरद यादव ने कानपुर में कांवडि़यों के लिए एक विवादित बयान देे डाला। इसके अलावा उन्‍होंने यह भी कहा कि जदयू यूपी चुनाव में सपा और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कानपुर (जेएनएन)। जनता दल युनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने कांवडि़यों पर एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि कांवडि़यों के पास कोई काम धंधा नहीं है। यही वजह है कि इतनी बड़ी तादाद में यह लोग सड़कों पर दिखाई देते हैं। उन्होंने यह बयान घाटमपुर में हुई जदयू की जनसभा से पहले सर्किट हाउस में एक पत्रकार वार्ता के दौरान दिया।

    उन्होंने बेरोजगारी पर तंज कसने के लिए कांवरियों को आधार बनाते हुए कहा कि कांवरियों की संख्या देखकर अंदाजा लगाया सकता है कि देश में कितने बेरोजगार युवक सड़कों पर हैं। इनके पास काम होता तो वह नहीं दिखते। केंद्र पर निशाना साधते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष का कहना था कि केंद्र सरकार ने जो भी वादे किए, वह आज तक पूरे नहीं किए। उन्होंने सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं को भी एक बड़ी समस्या बताया। उनका कहना था कि इस समस्या को खत्म करने के लिए गोभक्तों को आगे आना चाहिए। इन आवारा पशुओं की वजह से खेत उजड़ रहे हैं। इनकी वजह से सड़कों पर दुर्घटना हो रही हैं। उनका कहना था कि पशु इधर-उधर किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से चमड़ा उद्योग भी चौपट हो रहा है।

    कानपुर में जदयू के अध्यक्ष रहे शरद यादव ने यह भी साफ कर दिया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह सपा-भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि गठबंधन किससे करेंगे, यह समय आने पर पता चल जाएगा। लेकिन सपा को वह बिहार में परख चुके हैं, लिहाजा उनके साथ गठबंधन किसी सूरत से नहीं होगा।

    इस पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि केद्र दो साल से जीएसटी पर हल्ला मचा रही थी। सभी दलों ने इसलिए सहमति दे दी, क्योंकि हम इन्हें कोई बहाना नहीं देना चाहते। महंगाई सौ दिन में कम करने की बात करते थे और दाल दो सौ रुपये किलो हो गई। उन्होंने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा विकास का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन कानून व्यवस्था के बिना विकास का रास्ता तय नहीं होता। इस दौरान उन्होंने बुलंदशहर की घटना की भी घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं, देश भर में पुलिस का इकबाल कम हुआ है।

    खबरें और भी

    शरद यादव ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने आए हैं। उप्र में सरकार बनी तो यहां भी शराब बंदी सबसे पहले करेंगे। एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि डेढ़ साल पहले कश्मीर की जनता ने भाजपा गठबंधन की सरकार बनवाई, फिर भी वहां कफ्र्यू लगा है। सरकार देश को भरोसे में लेकर समस्या का समाधान करे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव जावेद रजा और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भी थे।