विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल पर बरसीं शीला, बोलीं- बंद करें ब्लेम गेम की सियासत

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 17 Oct 2015 01:34 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2015 08:29 AM (IST)

मासूम बच्चियों के साथ हुए बलात्कार के मामले में सियासत गरमा गई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मासूम बच्चियों के साथ हुए बलात्कार के मामले में सियासत गरमा गई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल के 'ब्लेम गेम' की राजनीति बंद कर गृह मंत्रालय, एलजी और पुलिस के सााथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल को शासन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है न कि राजनीति पर।

शीला दीक्षित ने कहा कि ऐसी धारणा बन रही है कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक राजनेता हैं जो हर बात पर विरोध की राजनीति करना चाहते हैं।

एलजी से मिलेंगे केजरीवाल

दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर चर्चा के लिए रविवार को सीएम केजरीवाल एलजी नजीब जंग से मुलाकात करेंगे। कल होने वाली मुलाकात के दौरान एक बार फिर दिल्ली पुलिस के काम करने के तरीके को लेकर बातचीत संभभव है।

शुरू हुआ ब्लेम गेम

राजधानी दिल्ली में दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामलों के सामने आने के बाद राजनीति शुरू हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर राजधानी की कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा है उनके पास पुलिस है लेकिन दिल्ली के लिए समय नहीं है।


केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इस मामले में देश के प्रधानमंत्री और उनके उपराज्यपाल क्या कर रहे हैं? उन्होंने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि इस मामले में दिल्ली सरकार चुप नहीं बैठेगी।

केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के लिए पीएम से निवेदन करते हुए कहा कि पीएम इस मामले पर थोड़ा वक्त निकालें और एलजी से मिले जिससे कि इस समस्या का समाधान निकल सके। वहीं भाजपा नेता श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली के छोटे मोटे विषय पर राजनीति करना केजरीवाल की फितरत है। उन्हें जनादेश मिला है तो सभी को साथ में लेकर उन्हें काम करना चाहिए। केजरीवाल के श्याम जाजू के बयान को बेहद की शर्मनाक करार दिया है।

स्वाती मालवाल ने बताया शर्मनाक

DCW अध्यक्ष स्वाति ने भी घटनाओं को पूरी तरह से घणित और शर्मनाक बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ढाई वर्षीय, पांच वर्षीय बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दो घटनाएं हुयीं। ढाई वर्षीय बच्ची का रक्तस्राव रूक नहीं रहा।

उन्होंने एक और ट्वीट किया, दिल्ली कब जागेगी, कब तक भारत की राजधानी में लड़कियों से नृशंसता होती रहेगी। ढाई वर्षीय और पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म। शर्मनाक।

पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। तो वहीं दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी डी.पाठक ने भरोसा दिलाया है कि वो आरोपियों को जल्द ही पकड़ लेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।