यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिवसेना का भाजपा पर तंज, सिर्फ लहर से ही नहीं जीते जाते चुनाव
मुंबई। केंद्र सरकार की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने बिहार उपचुनाव में राजद-जदयू-कांग्रेस के महागठबंधन को मिली जीत को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया है। शिवसेना ...और पढ़ें

मुंबई। केंद्र सरकार की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने बिहार उपचुनाव में राजद-जदयू-कांग्रेस के महागठबंधन को मिली जीत को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने एक लेख में लिखा है कि सिर्फ लहर के दम पर चुनाव नहीं जीता जाता है। गौरतलब है कि बिहार में हुए उपचुनाव में राजद-जदयू-कांग्रेस के महागठबंधन को दस में से छह सीटों पर जीत हासिल हुई है।
शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे एक लेख में पार्टी प्रमुख ने कहा है कि उपचुनाव के नतीजों के बाद पार्टी को एक बार फिर से इस पर विचार करना चाहिए। हालांकि भाजपा ने इसके लिए सामूहिक जिम्मेदारी ली है। पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार के विधानसभा उपचुनाव में महज चार सीटों पर मिली जीत को लेकर वह हतोत्साहित नहीं हुए हैं। लेकिन इसकी पार्टी सामूहिक जिम्मेदारी लेती है।

