Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिवसेना नेता की गुंडई, बैंक कर्मी से की अभद्रता, जड़ा तमाचा

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jun 2016 03:41 PM (IST)

    महाराष्‍ट्र के यवतमाल में एक शिवसेना नेता ने एक बैंक कर्मी को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद उनके एक साथी ने भी कर्मी को तमाचा जड़ दिया। यह सब कर्मी के अधिक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। बार-बार दूसरों को सभ्यता का पाठ पढ़ाने वाली शिवसेना अपने ही नेताओं को सभ्यता का पाठ पढ़ाने में पूरी तरह से विफल रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र के यवतमाल का है, जहां शिवसेना के एक नेता प्रवीण शिंदे और उनके एक दोस्त ने एक बैंक कर्मचारी के साथ न सिर्फ अभद्रता की बल्कि कर्मचारी को चांटा भी मारा। यह सारा वाकया वीडियो में रिकार्ड भी हो गया। यह सब बैंक अधिकारी की मौजूदगी में हुआ।

    इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैंक कर्मी के साथ शिंदे ने पहले तो अभ्रद व्यवहार किया फिर उनके मुंह पर तमाचा भी जड़ दिया। इसके बाद उनके साथ खड़े उनके एक साथी ने भी बैंक कर्मी को जोर-दार तमाचा जड़ दिया। गौरतलब है कि इस तरह का यह पहला वाकया नहीं है जब शिवसेना के नेताओं ने इस तरह की अभद्रता किसी के साथ की हो।

    अपनी जान बचाने समुद्र में 20 घंटों तक जूझता रहा, फिर हुआ ये

    हकीकत तो यह है कि शिवसेना इसके लिए ही महाराष्ट्र समेत अन्य जगहों पर जानी भी जाती है। इससे पहले एक अन्य शिवसेना नेता भी एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए कैमरे में कैद हुआ था। हालांंकि इस तरह की अभद्रता पर शिवसेना ने अपने नेताओं पर कभी भी कार्रवाई नहीं की है।

    खबरें और भी