विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले गुजरात का कर्जा माफ करो, तब देश की सोचो: शिवपाल

By Edited By:
Updated: Sun, 13 Apr 2014 07:16 AM (IST)

प्रदेश में मोदी या अन्य किसी की लहर नहीं है। जनता केवल सपा को पसंद करती है। भाजपा, बसपा और अन्य दल जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। यह कहना है सूबे के ल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। प्रदेश में मोदी या अन्य किसी की लहर नहीं है। जनता केवल सपा को पसंद करती है। भाजपा, बसपा और अन्य दल जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। यह कहना है सूबे के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव का। उन्होंने भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो देश का कर्ज माफ करने की बात करते हैं, लेकिन पहले अपने गुजरात का कर्ज तो माफ करा लें।

श्री यादव ने मैनपुरी के कुरावली, कुमसरा, और बेवर में चुनावी जनसभाओं में कहा कि मोदी कहते हैं सरदार भगत सिंह को फांसी अंडमान निकोबार में दी गई, जबकि पूरा देश जानता है कि उन्हें फांसी लाहौर में दी गई थी। मोदी पूरे देश का कर्जा माफ कराने की बात कहते हैं लेकिन खुद गुजरात में दस वर्ष में कर्जा कई गुना बढ़ गया है। पहले वह गुजरात की सोचें, फिर देश के बारे में बात करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने मैनपुरी को सड़क व सिंचाई के लिए आठ सौ करोड़ रुपया दिया है। मैनपुरी के लोग अपने नेता को प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं। उन्होंने बसपा पर प्रदेश के खजाने को लूटने का आरोप लगाया।