विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के सीएम जीतन राम मांझी पर युवक ने फेंका जूता

By Abhishake PandeyEdited By:
Updated: Mon, 05 Jan 2015 01:21 PM (IST)

बिहार के मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी पर एक युवक ने जूता फेंकने की कोशिश की। घटना के समय मांझी जनता दरबार में लोगों की समस्‍या सुन रहे थे। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

News Article Hero Image

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर एक युवक ने जूता फेंकने की कोशिश की। घटना के समय मांझी जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन रहे थे। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन रहे थे। तभी अचानक अमृत नामक युवक ने उनपर जूता फेंकने की कोशिश की। युवका मांझी के विवादित बयानों से परेशान था। उसने आरोप लगाया कि वो जात की राजनीति करते हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक छापरा जिले का रहने वाला है।