विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिम यूपी में छोटी-छोटी घटनाओं में सांप्रदायिक रंग

By Edited By:
Updated: Tue, 29 Jul 2014 02:55 PM (IST)

सहारनपुर में बवाल को बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश ज्यादातर जिलों छोटी-छोटी घटनाओं में सांप्रदायिक रंग देने के सिलसिला जारी है। कुछ शरारतीतत्व भी इस काम के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। सहारनपुर में बवाल के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश ज्यादातर जिलों छोटी-छोटी घटनाओं में सांप्रदायिक रंग देने के सिलसिला जारी है। कुछ शरारती तत्व भी इस काम के लिए सक्रिय दिखाई देते हैं। आज पहले से तनाव के माहौल से गुजर रहे देवबंद में किसान की हत्या को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया।

सहारनपुर में ईद का त्योहार भी संगीनों के साए में मना। ईदगाह पर भीड़ जुटी पर मस्जिदों में कम रही। यहां आज सुबह सैकड़ों युवकों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। क‌र्फ्यू में ढील के बाद भी पुराने शहर में इक्का-दुक्का दुकानें खुली। इसके विपरीत शहर के नए इलाकों में जमकर खरीदारी की गई। मेरठ के खरखौदा के अलीपुर गांव में नमाज के दौरान फायरिंग में गोली लगने से छह लोग घायल हो गए। इसमें से चार लोगों को गोली लगी है।

अलीगढ़ के चंडौस क्षेत्र के दौरऊ नगला में नवनिर्मित मस्जिद में चंदे को लेकर मुस्लिमों के दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान मारपीट और पथराव में कई लोग जख्मी हो गए। शाहजहांपुर के बंडा में बरेलवी और देवबंदी समुदाय में विवाद हो गया। इसके चलते प्रशासन ने अलग-अलग नमाज करायी। बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के ऐबिया गांव में ईद की नमाज को लेकर तनाव फैल गया। नमाज की नई परंपरा की कोशिश का दूसरे समुदाय ने विरोध किया।

एसडीएम सदर फोर्स के साथ गांव पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की इसके बाद माहौल में तनावपूर्ण शांति है। शामली जिले के केरटू में छात्रों पर धर्म पूछकर हमला करने के मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर भाजपा की आंदोलन की चेतावनी दी है। बागपत जिले के सिंघावली थाना क्षेत्र के बासौद गांव में नमाज के दौरान झगड़ा होने के बाद तनाव फैल गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।

पढ़ें : सहारनपुर में सुधरे हालात, बाजारों में उमड़ी भीड़

पढ़ें : रामपुर और मेरठ में हिंसा, तीन मरे