विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिग्गज कांग्रेस नेता ने कहा सोनिया गांधी थक चुकी हैं, छोड़ देनी चाहिए कुर्सी

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 30 May 2016 09:26 PM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 09:28 AM (IST)

सोनिया गांधी अब थक चुकी हैं। समय आ गया है कि पार्टी की कमान अब नई पीढ़ी के हाथ सौंप देनी चाहिए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अब थक चुकी हैं। समय आ गया है कि पार्टी की कमान अब नई पीढ़ी के हाथ सौंप देनी चाहिए। सोनिया गंधी व कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व के बारे में ये बातें पंजाब कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कही है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने सोनिया गांधी के साथ काम किया है, वे एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं। लेकिन अब वे थक चुकी हैं.. वे 70 साल की हो चुकी हैं। सोनिया गांधी को राहुल या प्रियंका को पार्टी की कमान सौंप देनी चाहिए।

कैप्टन के अनुसार सोनिया गांधी ने बहुत मेहनत से पार्टी को चलाया है, लेकिन अब उचित समय है जब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी दे देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि "राहुल काफी अनुभवी हो चुके हैं और लोगों की बात बहुत ध्यान से सुनते भी हैं। राहुल को शीर्ष जिम्मेदारी सौंप दी जाए तो वे निखर के सामने आएंगे।"

उन्होंने कहा कि वे राहुल के पिता और देश की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ काम कर चुके हैं। राहुल भी अपने पिता की ही तरह हैं। राहुल भी अपने पिता की ही तरह एक अच्छे नेता की रूप में उभरेंगे।

चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की दुर्दशा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी स्थिति मजबूत करने की जरूरत है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि ''कांग्रेस आलाकमान को अपने राज्य के नेताओं के अधिकार में जरूरी बढ़ोतरी करनी चाहिए। आप अगर क्षेत्रीय नेतृत्व को साथ लेकर चलना चाहते हैं तो, कांग्रेस के राज्य नेताओं को कुछ शक्तियां देना चाहिए"।

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध कोई समाधान नहीं : अब्दुल बासित

इस देश के राष्ट्रपति ने कहा 'महिलाएं सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए हैं'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।