विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा दुराचारियों की पक्षधर नहीं: प्रो. रामगोपाल

By Edited By:
Updated: Sat, 12 Apr 2014 07:30 AM (IST)

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रो.रामगोपाल यादव का कहना है कि उनकी पार्टी दुष्कर्मियों की पक्षधर नहीं है। परंतु संसद में कानून बनाते समय उन्होंने मृत्यु दंड का विरोध किया था। शुक्रवार को शिकोहाबाद में व्यापारियों के सम्मेलन में आए प्रो. रामगोपाल ने पत्रकारों के सवाल

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रो.रामगोपाल यादव का कहना है कि उनकी पार्टी दुष्कर्मियों की पक्षधर नहीं है। परंतु संसद में कानून बनाते समय उन्होंने मृत्यु दंड का विरोध किया था।

शुक्रवार को शिकोहाबाद में व्यापारियों के सम्मेलन में आए प्रो. रामगोपाल ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बात कही। उनके मुताबिक, पार्टी ने मृत्युदंड का कानून बनाते समय विरोध किया था, यही बात गत दिवस मुरादाबाद में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कही है।

सपा महासचिव ने कहा कि मृत्यु दंड जैसे कानून को खत्म करने को लेकर विश्व के कई देशों में निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कई देशों के उदाहरणों से मीडिया को अवगत कराया। इस कानून में कई खामियां हैं, जिसका दुरुपयोग होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस में सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकत्रित होकर सपा को अपना समर्थन देने का मन बना रही हैं। केंद्र में अगली सरकार तीसरे मोर्चे की होगी। जहां सपा का विशेष स्थान होगा।

पढ़ें: चौतरफा आलोचना के बाद रेप पर दिए बयान से पलटे मुलायम