यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्पाइस जेट की फ्लाइट में यात्री की मौत
दिल्ली से कोलकाता जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में गुरुवार को एक यात्री की मौत हो गई। इसके बाद विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। स्पाइस जेट एसजी-60

लखनऊ। दिल्ली से कोलकाता जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में गुरुवार को एक यात्री की मौत हो गई। इसके बाद विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई।
पढ़े : हवाई यात्रियों के लिए दूसरा मौका, इस बार 30 फीसद की छूट
स्पाइस जेट एसजी-608 की फ्लाइट आज कोलकाता से दिल्ली जा रही थी। विमान में मौजूद स्टॉफ के कहना है कि इसी बीच कोलकाता निवासी यात्री विवेक बलेच की मौत हो गई। इसके बाद लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। मृतक की जांच करने वाले डाक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया विवेक बलेच की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

