Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केजरीवाल का दिल्ली में रहना देश के लिए खतरनाक: सुब्रमण्यम स्वामी

    By kishor joshiEdited By:
    Updated: Wed, 05 Oct 2016 01:31 PM (GMT+05:30)

    भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर केजरीवाल द्वारा दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए गये बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वह भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी फिलहाल बैकफुट पर नजर आ रही है।

    भाजपा के तेजतर्रार नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "जब सारे देश में हमारी जय-जयकार हो रही है और पीएम की वाहावाही हो रही है तो इसमें केजरीवाल के पेट में दर्द हो रहा है। जैसे जयचंद ने मोहम्मद गोरी का फायदा उठाया ऐसे ही ये लोग भी पाकिस्तानी बातों पर निर्धारित अपनी आलोचना रख रहे हैं। ये बड़ी शर्म की बात है लेकिन हमें इस पर कोई ध्यान नहीं देना चाहिए।"

    पढ़ें-सर्जिकल स्ट्राइक के चश्मदीद बोले- ट्रकों में ले गए थे आतंकियों के शव

    स्वामी यहीं नहीं रूके उन्होंने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा, "पाकिस्तान के माइक्रोफोन थे ये बात पहले से ही पता थी, देशद्रोही और 420 थे ये भी पहले से ही पता था। एक बार लोग उनको पहचान लेते हैं, तो फिर धक्का मार के निकाल लेते हैं। दिल्ली में इसका (केजरीवाल) रहना देश के लिए खतरा है।"

    स्वामी ने कहा कि यदि युद्ध की स्थिति बनती है तो दिल्ली सरकार को बर्खास्त कर यहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। वहीं पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम को भी निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि वो अब जेल जाने वाले हैं इसलिए ऐसा अनाप-शनाप बोल रहे हैं।

    खबरें और भी

    पढ़ें-PoK में सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो फुटेज जारी करने को तैयार है सेना

    आपको बता दें कि चिदंबरम ने सोमवार को कहा था कि यह सरकार पर निर्भर है कि वह 28 सितम्बर की रात किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत दे जिसमें पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में सेना ने आतंकवादियों के सात लांच पैड को नष्ट कर दिया था।