विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नलिनी सिंह समेत नौ लोगों के बयान फिर लिए जाएंगे

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Wed, 14 Jan 2015 09:28 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jan 2015 09:49 PM (IST)

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में विशेष जांच दल (एसआइटी) वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह समेत नौ लोगों के बयान फिर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सुनंदा पुष्कर मौत मामले में विशेष जांच दल (एसआइटी) वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह समेत नौ लोगों के बयान फिर से दर्ज करेगा। सुनंदा के पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के पारिवारिक मित्र संजय दीवान और नौकर नारायण सिंह समेत 24 लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। बुधवार को संजय दीवान से चौथी बार पूछताछ की गई।

संजय ने बताया कि सुनंदा जिस वक्त (17 जनवरी, 2014) होटल लीला के सुइट नंबर-345 में मृत मिली थीं, बगल वाले कमरे में शशि थरूर, चालक बजरंगी व नौकर नारायण सिंह के साथ वह भी मौजूद थे। किसी को सुनंदा की मौत की भनक नहीं लगी। संजय से वसंत विहार के एसडीएम आलोक शर्मा व दक्षिण जिला पुलिस पहले भी तीन बार पूछताछ कर चुकी है। घटना के अगले दिन नौकर नारायण सिंह ने बताया था कि 17 जनवरी को दोपहर 4.30 बजे उसके पास संजय का फोन आया था। उन्होंने पूछा था कि मैडम (सुनंदा) की तबीयत ठीक है या नहीं।

उसने कहा कि मैडम की तबीयत ठीक नहीं है, तीन दिनों से उन्होंने कुछ भी नहीं खाया है। संजय शाम 5.50 बजे होटल पहुंचे। उन्होंने दूसरे कमरे में चाय पी, फिर सुनंदा के कमरे में गए। उन्होंने सुनंदा को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठीं। इसी बीच नारायण के मोबाइल फोन पर शशि थरूर ने एसएमएस भेजकर कहा कि जब सुनंदा जग जाएं, तो उन्हें जानकारी दे दे। थरूर पौने सात बजे होटल पहुंचे। उन्होंने सुनंदा को जगाने की कोशिश की। जब वह नहीं जगीं तो संजय से कहा कि वह होटल मैनेजर से डॉक्टर को बुलाने को कहें। संजय ने मैनेजर को फोन कर डॉक्टर को भेजने को कहा। होटल का डॉक्टर व सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर रजत मोहन करीब आठ बजे वहां पहुंचे। उन्होंने सुनंदा की जांच कर मृत होने की घोषणा की।

पढ़ेंः सुनंदा के कातिल का नाम पुलिस को बताएं स्वामी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।