विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माइग्रेन से पीडि़त थी सुनंदा पुष्कर

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 12 Jan 2015 08:43 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jan 2015 08:00 AM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में एक और मोड़ आया है। बताया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में एक और मोड़ आया है। बताया गया कि वह माइग्रेन से पीडि़त थीं और इस बीमारी के इलाज के लिए देहरादून आना चाहती थीं। यह खुलासा किया है पूर्व में राष्ट्रपति के मानद चिकित्सक रहे वैद्य बालेंदु प्रकाश ने। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले दिल्ली में हुई शशि और सुनंदा से मुलाकात के दौरान सुनंदा ने यह इच्छा जताई थी। दुखद यह कि इससे पहले वह देहरादून आतीं, उनकी मौत की खबर सामने आई।


वैद्य बालेंदु प्रकाश के मुताबिक उन्होंने पाकिस्तान के कैंसर से पीडि़त एक मरीज जमाल का उपचार किया था। तब जमाल ने एक मुलाकात के दौरान विदेश राज्यमंत्री रहे शशि थरूर को बताया था कि सुनंदा के माइग्रेन के उपचार के लिए उन्हें देहरादून में वैद्य बालेंदु प्रकाश के पास जाना चाहिए। श्री प्रकाश के अनुसार इसके बाद शशि थरूर ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने दिल्ली में लोधी रोड स्थित उनके आवास पर शशि और सुनंदा से दो-तीन बार मुलाकात भी की थी।


वह बताते हैं कि सुनंदा माइग्रेन से पीडि़त थीं और इससे निजात पाने को सुनंदा ऐलोपैथिक दवा ले रही थी। उन्होंने सुनंदा को सचेत किया था कि जो तेज दवाइयां वह ले रही हैं, उनके लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। दून आइये और मैं आपका आयुर्वेदिक उपचार करुंगा। श्री प्रकाश ने बताया कि सुनंदा पुष्कर इसके लिए तैयार थीं और वह दून आना चाहती थीं।

पढ़ेंः ''थरूर जानते हैं किसने किया सुनंदा का कत्ल''

पढ़ेंः ''सुनंदा आइपीएल की बात कर रहीं थीं''

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।