विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपीएससी की प्री परीक्षा की तारीख बढ़ाने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार

By Edited By:
Published: Sat, 23 Aug 2014 02:05 PM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2014 02:06 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि आपने सी-सैट में पूछे जाने वाले सिर्फ अंग्रेजी भाषा के कॉम्प्रिहेंशन वाले भाग पर ही सवाल उठाया है जिसे हटाया जा चुका है और खामी दूर की जा चुकी है।

सिविल सेवा के एक अभ्यर्थी द्वारा दायर की गई याचिका खारिज करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि 9 लाख छात्र इस परीक्षा में बैठने के लिए तैयार हैं और अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। प्रारंभिक परीक्षा अपने निर्धारित तारीख 24 अगस्त को ही होगी।

गौरतलब है कि छात्रों के विरोध को देखते हुए केंद्र पहले ही इस पर छात्रों को सहूलियत दे चुका है। केंद्र सरकार की अधिसूचना के मुताबिक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के द्वितीय प्रश्न पत्र [सी-सैट] में पूछे जाने वाले अंग्रेजी भाषा कॉम्प्रिहेंशन के सवालों के अंक ग्रेडिंग में नहीं जुड़ेंगे।

अभी और बदलेगा सिविल सेवा परीक्षा का प्रारूप: वैंकेया

सीसैट में नहीं देना होगा अंग्रेजी के सवालों का जवाब: यूपीएससी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।