विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव लड़ने को तैयार स्वामी चिन्मयानंद

By Edited By:
Published: Sat, 19 Apr 2014 07:52 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद टिकट न मिलने के बाद भी जौनपुर से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। समर्थकों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जौनपुर, जागरण संवाददाता। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद टिकट न मिलने के बाद भी जौनपुर से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। समर्थकों की सलाह पर उन्होंने शनिवार को नामांकन पत्र खरीदा और 23 या 24 अप्रैल को वह इसे दाखिल भी कर सकते हैं।

स्वामी चिन्मयानंद टिकट न मिलने से भाजपा से नाराज चल रहे हैं। समर्थक बताते हैं कि बदली परिस्थितियों में चिन्मयानंद को लग रहा है कि कहीं न कहीं भाजपा को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उनका तर्क है कि उन ताकतों के मंसूबे ध्वस्त करने के लिए जरूरत पड़ने पर वह स्वयं मैदान में होंगे। फिलहाल उनका चुनाव लड़ना या न लड़ना पूरी तरह परिस्थितियों पर निर्भर है। स्वामी चिन्मयानंद ने जागरण से कहा कि भाजपा व मोदी की मजबूती हमारा उद्देश्य है। 'डी' कंपनी को किसी भी कीमत पर रोकने को हम तैयार हैं। यदि मुझे लगा कि पर्दे के पीछे से 'डी' कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए कोई खेल हो रहा है तो मैं चुनाव मैदान में उतरकर मुकाबले को तैयार हूं। यदि ऐसा नहीं होता है तो पार्टी प्रत्याशी केपी सिंह व भाजपा की मजबूती के लिए प्रचार करूंगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।