विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाजी अली दरगाह में एंट्री को महिलाओं ने लगाया जोर, कड़ी सुरक्षा

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Fri, 06 May 2016 06:32 PM (IST)

हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के खिलाफ लामबंद हुई स्वराज महिला संगठन की सदस्यों ने दरगाह के बाहर आज जमकर विरोध किया..

News Article Hero Image

मुंबई। हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के खिलाफ लामबंद हुई स्वराज महिला संगठन की सदस्यों ने दरगाह के बाहर आज जमकर विरोध किया। कड़ी सुरक्षा के बावजूद महिलाओं ने दरगाह में प्रवेश करने का पुरजोर प्रयास किया। सुरक्षाबलों ने महिलाओं को दरगाह में प्रवेश नहीं करने दिया।

बताते चलें कि महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में एंट्री के बाद भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई बीते माह हाजी अली दरगाह में एंट्री के लिए पहुंची थी। दरगाह के बाहर पहुंचते ही उनके खिलाफ और उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू हो गई थी। तृप्ति के साथ आधा दर्जन महिलाएं थीं। भीड़ के रुख को देखते हुए पुलिस ने तृप्ति को कार के भीतर ही रोक दिया था। उन्हें दरगाह में प्रवेश नहीं कर दिया गया था। उनके इस कदम पर शिवसेना और कुछ दूसरे दलों ने विरोध का ऐलान किया था।

तृप्ति ने सलमान, शाहरुख और आमिर खान से अपील की थी कि वो हाजी अली में महिलाओं की एंट्री पर अपना नजरिया साफ करें।

यह भी पढ़ेंः जानिए हाजी अली में क्यों है महिलाओं के प्रवेश पर रोक, क्या है दरगाह का इतिहास