विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंकने के आरोपी को मिली जमानत

By Monika minalEdited By:
Updated: Fri, 22 Apr 2016 04:00 PM (IST)

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जूते से हमला करने के आरोपी वेद प्रकाश के जमानत को आज मंजूरी मिली।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंकने के आरोपी के जमानत को आज मंजूरी मिल गई है। तीस हजारी कोर्ट ने मुख्यमंत्री पर जूते से हमला करने के आरोपी वेद प्रकाश के जमानत को आज मंजूरी दे दी।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में वेद प्रकाश शर्मा, केजरीवाल पर फेंका था जूता

उललेखनीय है कि 15 अप्रैल से शुरू होने वाले सम-विषम योजना के दूसरे चरण के बारे में जब दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री केजरीवाल एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तब 28 वर्षीय प्रकाश ने पहले उन्हें टोका और उसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से एक जूता व एक सीडी फेंक दी।

वेद प्रकाश उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बेगमपुर का रहने वाला है और वह एक प्रॉपर्टी डीलर है। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार भी कर लिया गया।

मंत्री के भ्रष्टाचार पर घिरी केजरीवाल सरकार, HC ने मांगा जवाब

गत 17 जनवरी को समविषम योजना के पहले चरण की 'सफलता' के लिए आयोजित जनसभा के दौरान भी मुख्यमंत्री पर एक महिला ने स्याही फेंक दी थी।