विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैनपुरी में चमकेगा मुलायम का 'तेज'

By Edited By:
Published: Sat, 26 Jul 2014 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 07:23 AM (IST)

मैनपुरी में मुलायम सिंह के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अटकलें शनिवार को खत्म हो गईं। लखनऊ में मुलायम सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मैनपुरी [विनीत मिश्र]। मैनपुरी में मुलायम सिंह के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अटकलें शनिवार को खत्म हो गईं। लखनऊ में मुलायम सिंह यादव ने परिवार की तीसरी पीढ़ी के युवा तेज प्रताप तेजू के नाम पर मुहर लगा दी। सैफई ब्लॉक प्रमुख तेज प्रताप मुलायम सिंह के बड़े भाई रतन सिंह के पौत्र हैं और मुलायम के चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुके हैं। सैफई महोत्सव रतन सिंह के नाम पर ही आयोजित किया जाता है।

लोकसभा चुनाव में चौथी बार मैनपुरी से मैदान में उतरे मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ से भी चुनाव लड़ा था। नामांकन के साथ ही तय हो गया था कि जीतने के बाद मुलायम सिंह मैनपुरी सीट छोड़ेंगे और उपचुनाव में परिवार का प्रत्याशी होगा। जिसमें सैफई ब्लॉक प्रमुख तेज प्रताप उर्फ तेजू का नाम सबसे आगे था। उन्हें लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया था। चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद समीकरण बदले और अटकलें भी तेज हो गई। कभी गैर परिवार के उम्मीदवार को मैदान में उतारने की चर्चा ने जोर पकड़ा, तो कभी परिवार के वरिष्ठ और पार्टी के कद्दावर को उत्तराधिकारी बनाने की चर्चा चली। मगर शनिवार को खुद मुलायम सिंह ने सभी अटकलों को विराम लगा दिया।

मुलायम मैनपुरी से रखना चाहते हैं 'खून' का संबंध

ये भी संयोग ही है कि मुलायम सिंह यादव के परिवार की दो पीढि़यां लोकसभा पहुंची हैं। मुलायम सिंह के अलावा मैनपुरी से उनके भतीजे व अब बदायूं से सांसद धर्मेद्र सिंह यादव भी 2004 में मैनपुरी से सांसद बने थे। राजनीति के जानकार कहते हैं कि इटावा का सैफई भले ही मुलायम सिंह यादव की जन्मस्थली रही हो, लेकिन मैनपुरी उनकी कर्मस्थली रही है। मुलायम सिंह मैनपुरी से अपना खून का संबंध बनाए रखना चाहते हैं।

चार बार मुलायम के सिर बंधा ताज

समाजवादी दुर्ग माने जाने वाले मैनपुरी में मुलायम जब-जब चुनावी समर में उतरे, उन्हें जीत मिली। 1996 में मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े। जीतने के बाद वे वह रक्षामंत्री बने। इसके बाद उन्होंने 2004 में फिर चुनावी ताल ठोंकी। इस बार भी उन्हें जीत मिली। दो सीटों से चुनाव लड़ने के कारण उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी और भतीजे धर्मेद्र यादव को मैदान में उतारा। फिर 2009 में 2014 में भी उन्हें यहां से जीत मिली।

तेजू की प्रोफाइल

नाम-तेज प्रताप यादव उर्फ तेजू

पिता का नाम- स्वर्गीय रणबीर सिंह।

जन्मतिथि-21-11-1987

शिक्षा- 2009 में एमबीए लीड्स यूनिवर्सिटी लंदन, दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा से इंटरमीडिएट।

राजनीतिक करियर : 2011 में सैफई ब्लॉक प्रमुख बने।

राजनीतिक बैकग्राउंड- पिता रणबीर सिंह भी सैफई ब्लॉक प्रमुख रहे। बाबा मुलायम सिंह यादव सपा सुप्रीमो।

पढ़े : सहारनपुर हिंसा अखिलेश सरकार गिराने की साजिश: नरेश अग्रवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।