विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी से मिले तेलंगाना के सीएम विवादित सर्वेक्षण पर चर्चा

By Edited By:
Published: Sat, 06 Sep 2014 06:52 PM (IST)

नई दिल्ली। केंद्र और तेलंगाना सरकार में टकराव की खबरों के बीच इस नए राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्र और तेलंगाना सरकार में टकराव की खबरों के बीच इस नए राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसमें प्रदेश में विवादास्पद सर्वेक्षण कराए जाने का मुद्दा भी उठा।

इस मुलाकात के बाद राज्यसभा में टीआरएस के सदस्य के. केशव राव ने कहा, हमने प्रधानमंत्री को सर्वेक्षण के बारे में बताया कि हमें इससे काफी लाभ मिले हैं। हमने इस सर्वेक्षण के फायदों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। पिछले महीने कराए गए इस सर्वेक्षण से तेलंगाना में रह रहे सीमांध्र क्षेत्र के लोगों में आशंका थी कि यह सीमांध्र मूल के लोगों की पहचान के लिए कराया जा रहा है।

तेलंगाना सरकार ने नव गठित राज्य में बड़े पैमाने पर कराए गए इस सर्वेक्षण में घर-घर जाकर लोगों के बारे में सूचनाएं एकत्र कराई थीं, जिसकी कई ओर से कड़ी आलोचना भी की गई।

केशव राव ने कहा कि कथित फर्जी और आबादी से अधिक राशन कार्डो के बारे में तथ्यों को जानने के लिए वह सर्वेक्षण हुआ था। उन्होंने कहा 80 लाख परिवार हैं, लेकिन 1.2 करो़़ड राशन कार्ड हैं। हम इसका कारण जानना चाहते थे। ऐसे में हमने सोचा कि बेहतर यही होगा कि वास्तविकता का पता लगाया जाए। इसके अतिरिक्त हमारा कोई इरादा नहीं था। प्रधानमंत्री से मुलाकात के समय मुख्यमंत्री के साथ उनकी पार्टी के सांसद भी थे।

केशव राव ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि हैदराबाद में एक अन्य हवाई अड्डे के प्रस्ताव के बारे में विचार किया जाए। शहर के दक्षिणी क्षेत्र में एक हवाई अड्डा पहले से है और राज्य सरकार चाहती है कि इस शहर के उत्तरी हिस्से में भी एक हवाई अड्डा हो। प्रधानमंत्री के साथ हुई इस 30 मिनट की बैठक में बिजली, शिक्षण संस्थान सहित 20 मुद्दों पर चर्चा हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।