विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जेहाद के बारे में हिंदू लड़कियों को दें जानकारियां: भागवत

By Edited By:
Updated: Sun, 07 Sep 2014 12:46 PM (IST)

गाजियाबाद। देश में बढ़ रहे लव जेहाद के मामलों पर रोक के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख ने कहा है कि हिंदू लड़कियों को इस बारे में जानकारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गाजियाबाद। देश में बढ़ रहे लव जेहाद के मामलों पर रोक के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख ने कहा है कि हिंदू लड़कियों को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए कि लव जेहाद क्या है। उन्होंने कहा कि लव जेहाद के नाम पर झांसे में आने से बचाने के लिए हिंदू लड़कियों को इसके पीछे चल रही सोच और इसके तौर-तरीकों की भी जानकारी देनी चाहिए। यह बातें उन्होंने गाजियाबाद स्थित कृष्णा डेंटल कालेज के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहीं। उन्होंने इस दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने की जरूरत पर बल दिया।

गौरतलब है कि आरएसएस काफी समय से लव जेहाद के खिलाफ आवाज उठा रहा है। अपने मुखपत्रों पांचजन्य और ऑर्गेनाइजर में भी लव जेहाद का मुद्दा उठाते हुए इसके पीछे सिमी और लश्कर जैसे आतंकवादी संगठनों की साजिश बताया है। दोनों पत्रिकाओं में इस दावे के पक्ष में सबूत के तौर पर अपने तरीके से कुछ तथ्य भी दिए हैं।

पढ़ें: आजम, तोगड़िया व भागवत के खिलाफ रिपोर्ट तलब

भागवत के बयान पर फिर छिड़ा बवाल