विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कई बार हमें ही नुकसान पहुंचा जाते हैं हमारे पाले हुए आतंकी: मनोहर पर्रीकर

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 11:27 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 02:36 PM (IST)

क्‍वेटा में हुए आत्‍मघाती हमले के दौरान मारे गए सभी कैडेट्स के परिजनों के प्रति रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (एएनआई)। क्वेटा की पुलिस अकादमी में मारे गए सभी कैडेट्स पर रक्षा मंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदना उन सभी कैडेट्स के परिवारवालों केे प्रति हैं जो इस हमले में मारे गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इस तरह के किसी भी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, हमारा इस तरह के हमले में कोई विश्वास नहीं है।

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी देश को आतंकवादियों को अपने यहां पर शरण नहीं देनी चाहिए। ऐसे में अक्सर यह हमारे लिए ही खतरा बन जाते हैं और हमें ही नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह दुनिया में कहीं भी आतंकियों के हाथों मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, इसको स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

जम्मू कश्मीर में सीजफायर उल्लंघन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सेना हर सीजफायर उल्लंघन का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने साफ किया सेना सीमा पर सतर्क है और दुश्मन को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि कल रात चार आत्मघाती हमलावरों ने क्वेटा स्थित पुलिस अकादमी पर हमला कर साठ कैडेट्स की हत्या कर दी थी। इस हमले में कई अन्य जख्मी भी हुए हैं। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने पूरी रात चली मुठभेड़ के बाद सभी हमलावरों को मार गिराया है।

पत्रकारों केे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई आर्मी वेलफेयर फंड में पैसा देना चाहता है तो इस पर कोई सवाल खड़ा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने इस तरह की मांग की है। देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि सेना को दिया जाने वाले दान स्वेच्छा से होना चाहिए, इसके लिए किसी पर जोर-जबरदस्ती की जरूरत नहीं है। यह बात उन्होंने राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस द्वारा फिल्म निर्माताओं पर दान देने का दबाव बनाने के संदर्भ में कही।

गौरतलब है कि पिछले शनिवार को फिल्म निर्देशक-निर्माता करण जौहर और प्रोड्यूशर गिल्ड के अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद राज ठाकरे ने कहा कि जो भी प्रोड्यूसर पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्मों में काम दे रहे हैं उन्हें दंड के तौर पर कुछ पैसा तो देना पड़ेगा। मैं सुझाव देता हूं कि ऐसी हर फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये आर्मी वेलफेयर फंड में जमा कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसरों को यह भी कसम लेनी होगी कि वे फिर कभी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे।

क्वेटा की पुलिस अकादमी पर आत्मघाती हमला, 60 कैडेट्स की मौत

सीजफायर उल्लंघन से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।