विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर में बीएसएफ काफिले पर हमला, दो जवान शहीद

By Edited By:
Updated: Sun, 17 Aug 2014 11:00 AM (IST)

कश्मीर के पुलवामा में सीमा सुरक्षा बल की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दक्ष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर। कश्मीर के पुलवामा में सीमा सुरक्षा बल की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में शनिवार को एक सुरक्षा काफिले पर आतंकियों के हमले में दो बीएसएफ जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से घाटी में आतंकी हमले में अचानक तेजी आई और नियंत्रण रेखा पर लगातार पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन भी हो रहा है। माना जा रहा है कि सीमा पार से कुछ आतंकी घाटी में घुस आए हैं इस वजह से हमले हो रहे हैं।

पढ़ें : श्रीनगर में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद

पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में लगभग 200 आतंकी सक्रिय : रिजिजू