विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांबा सेक्टर में आतंकियों ने की घुसपैठ कोशिश, एक आतंकी ढेर

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Sat, 14 Jan 2017 01:56 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 02:07 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बरसाती नाले तरनाह से देर रात घुसे थे छह आतंकी

सांबा सेक्टर में आतंकियों ने की घुसपैठ कोशिश, एक आतंकी ढेर
सांबा सेक्टर में आतंकियों ने की घुसपैठ कोशिश, एक आतंकी ढेर

मुख्य संवाददाता, जम्मू। गणतंत्र दिवस के नजदीक आते ही आतंकी राज्य में खलल डालने के प्रयास में जुट गए हैं। शुक्रवार रात को सुरक्षा बलों ने सांबा सेक्टर में घुसपैठ कर आए छह आतंकवादियों में एक को मार गिराया, जबकि पांच की तलाश जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा और हीरानगर सेक्टर के बीच पड़ने वाले बरसाती नाले तरनाह से छह आतंकवादियों के एक दल ने भारतीय क्षेत्र में देर रात घुसपैठ की कोशिश की।

बीएसएफ जवानों ने थर्मल इमेज पर छह आतंकियों को घुसपैठ करते देख मोर्चा संभाल लिया। तीन आतंकवादियों का एक दल आगे चल रहा था, जबकि उनके पीछे तीन और आतंकी सीमा की ओर बढ़ रहे थे। जब यह आतंकी भारतीय सीमा पर तरनाह नाले से होते हुए भीतर तक आ गए तो सुरक्षा बलों ने उन्हें ललकारा।

कैलेंडर पर भी नजर आने लगा बुरहान

दोनों ओर से हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। पांच आतंकवादियों की तलाश जारी है। माना जा रहा है कि या तो यह आतंकी वापस पाकिस्तान भाग गए हैं या फिर रात के अंधेरे का सहारा लेकर छिपे बैठे हैं। सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ दी है। जम्मू-कठुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों ने नाकेबंदी कड़ी कर दी है। जम्मू-कठुआ रेलवे लाइन पर भी चौकसी बढ़ा दी है।

29 नवंबर 2016 में भी आतंकियों ने रामगढ़ सेक्टर के छन्नी फतवाल में भी घुसपैठ का प्रयास किया था लेकिन बीएसएफ ने तीनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। 11 जनवरी को पुंछ सेक्टर के दिवगार इलाके में भी चार आतंकवादियों ने घुसपैठ की केाशिश की थी, लेकिन सेना ने देा आतंकवादियों को मार गिराया था। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पार हजारों आतंकवादी यहां घुसपैठ की फिराक में हैं। उनकी कोशिश है कि गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह के दौरान खूनखराबे को अंजाम दिया जा सके।

गोलीबारी जारी रही तो फिर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक : आर्मी चीफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।