विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस की सबसे बड़ी हार होगी : करात

By Edited By:
Updated: Mon, 21 Apr 2014 03:40 PM (IST)

माकपा के महासचिव प्रकाश करात ने यहां रविवार को कांग्रेस पर वार किया कि इस बार इसकी सबसे बड़ी हार होने वाली है। इसके शासनकाल के इन सात वर्षो में सर्वाधिक महंगाई बढ़ी है।

News Article Hero Image

लुधियाना [जासं]। माकपा के महासचिव प्रकाश करात ने यहां रविवार को कांग्रेस पर वार किया कि इस बार इसकी सबसे बड़ी हार होने वाली है। इसके शासनकाल के इन सात वर्षो में सर्वाधिक महंगाई बढ़ी है।

लुधियाना से माकपा प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सेखों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए करात ने कहा कि पेट्रोल और डीजल को नियंत्रणमुक्त किए जाने से महंगाई बढ़ी है, जिसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। वह नहीं चाहती कि देश के गरीबों का भला हो। आवश्यक वस्तुओं की सट्टेबाजी करवाकर कांग्रेस सरकार ने जनता की कमरतोड़ दी है। जनता कांग्रेस की भ्रष्टाचारी नीति को समझ गई है। देश में हजारों करोड़ के घोटाले हुए हैं, जिनकी जांच जारी है। इसलिए इस बार कांग्रेस के नेता कुछ भी कर लें, लेकिन उन्हें जीत नहीं, बल्कि अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना ही पड़ेगा।

वाम नेता ने दावा किया कि देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और सरकार बनाने में वह विशेष पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि चार वर्षो में देश में करीब एक लाख 86 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

पढ़ें : केंद्र में बनेगी गैर कांग्रेसी, गैर भाजपा सरकार : करात