विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धरती पर डायनासोर से बड़े टाइटानोसोर भी थे

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Tue, 19 Jan 2016 08:07 PM (IST)

वैज्ञानिकों ने डायनासोर से भी बड़े जीव का पता लगाया है। इनके फॉसिल्स (जीवाश्म) मिले हैं। माना जाता है कि कुल मिलाकर इनका आकार करीब 122 फीट का रहा होगा।

News Article Hero Image

जागरण डेस्क, नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने डायनासोर से भी बड़े जीव का पता लगाया है। इनके फॉसिल्स (जीवाश्म) मिले हैं। माना जाता है कि कुल मिलाकर इनका आकार करीब 122 फीट का रहा होगा। लगभग तीन बड़ी बसों को आगे-पीछे रखें, तब वे जितनी जगह घेरेंगी, उतनी ही। इन्हें वैज्ञानिकों ने टाइटानोसोर डायनोसोर नाम दिया है।

इनके फॉसिल्स के आधार पर प्रतिकृति तैयार कर इसे न्यूयार्क में अमेरिकी प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में लाया गया तो इसे दरवाजे से अंदर ले जाना और फिर वहां रखने की जगह बनाने में अलग समस्या हुई। दर्शक अब इसे देख सकते हैं।

वैज्ञानिकों का अनुमान का है कि ये करीब 10 करोड़ साल पहले धरती पर रहे होंगे। इनकी लंबाई करीब 20 फीट रही होगी जबकि इनकी ऊंचाई करीब 46 फीट रही होगी। इनकी गर्दन 45 डिग्री पर घूमती होगी। अनुमान है कि इनका भार लगभग 70 टन रहा होगा।

पता चलने का किस्सा रोचक

2012 में दक्षिणी अर्जेटीना के एक किसान ने वहां एक संग्रहालय में पहुंचकर बताया कि उसे अपने खेत में कुछ फॉसिल मिले हैं। करीब 18 महीने तक जीवाश्म वैज्ञानिकों ने वहां खोजबीन की और वहां कई फॉसिल पाए। कुल मिलाकर छह टाइटानासोर डायनोसोर के फॉसिल हैं। इनमें 8 फीट की जांघ की हड्डी भी थी। इससे ही अंदाजा मिला कि ये डायनोसोर से अलग जीव हैं।

गर्दन के आधार पर उम्र आंकी

अभी जितने भी फॉसिल मिले हैं, उससे माना जा रहा है, इनकी उम्र युवावस्था वाली रही होगी। इसका आधार यह बताया गया है कि इनकी गर्दन की नलियों का बहुत उपयोग नहीं हुआ लगता है। इनकी खोपड़ी के जीवाश्म अभी नहीं मिले हैं। ऐसा लगता है कि ये अपनी झुंड से बिछड़ गए होंगे और खाने-पीने की चीजें मिलने में दिक्कतों की वजह से इनकी मौत हो गई होगी। फॉसिल इकट्ठा करने के बाद वैज्ञानिकों ने उनकी 3डी, काफी हल्की फाइबर ग्लास प्रतिकृति तैयार की है।