विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाकिर नाइक की संस्था पर जल्द लग सकता है प्रतिबंध

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Fri, 28 Oct 2016 03:03 AM (IST)

आतंक रोधी कानून के तहत विवादित मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के एनजीओ पर जल्द प्रतिबंध लग सकता है। इसे लेकर कैबिनेट में चर्चा के लिए गृह मंत्रालय एक मसौदा तैयार कर रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र : आतंक रोधी कानून के तहत विवादित मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के एनजीओ पर जल्द प्रतिबंध लग सकता है। इसे लेकर कैबिनेट में चर्चा के लिए गृह मंत्रालय एक मसौदा तैयार कर रहा है।

एक आधिकारिक सूत्र ने गुरुवार को बताया कि गृह मंत्रालय की जांच के बाद गैरकानूनी गतिविधियों से रोकथाम अधिनियम के तहत जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आइआरएफ) को अनैतिक संगठन घोषित किया जाएगा।

जांच में पाया गया है कि आइआरएफ का पीस टीवी से संबंध है। नाइक ने आइआरएफ के विदेशी खाते से पीस टीवी को धन भी स्थानांतरित किया है। पीस टीवी एक अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक चैनल है। उस पर आतंकवाद का प्रचार-प्रसार करने का आरोप है।

मसौदा तैयार करने में महाराष्ट्र पुलिस के इनपुट की भी मदद ली गई है। मसौदे के अनुसार आइआरएफ के मुखिया नाइक ने कथित रूप से कई उत्तेजक भाषण दिए और आतंकवाद के प्रचार-प्रसार में लिप्त रहा।

सूत्र ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने भी नाइक के खिलाफ युवाओं को बरगलाने और आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने का मामला दर्ज किया है।

पढ़ें- दिल्ली में पाक की जासूसी पकड़ी तो सीमा पर निकाला गुस्सा

पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सेना के हर मूवमेंट पर थी नजर

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सेना के हर मूवमेंट पर थी नजरसर्जिकल स्ट्राइक के बाद सेना के हर मूवमेंट पर थी नजर