विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेशनल कांफ्रेंस में ही है भाजपा को रोकने की ताकत: उमर

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Thu, 04 Dec 2014 04:43 PM (IST)

जम्‍मू कश्‍मीर में चल रही विधानसभा चुनाव के बीच आज सूबे के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह नहीं मानते हैं कि राज्‍य में ग्‍यारह लाख मतदाता भाजपा को वोट देंगे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा को यदि कोई रोक सकता है तो

News Article Hero Image

जम्मू। जम्मू कश्मीर में चल रही विधानसभा चुनाव के बीच आज सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह नहीं मानते हैं कि राज्य में ग्यारह लाख मतदाता भाजपा को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को यदि कोई रोक सकता है तो वह केवल नेशनल कांफ्रेंस ही है।

गौरतलब है कि राज्य में अभी तक दो चरणों का मतदान हो चुका है। दोनों ही बार मतदाताओं ने वोटिंग में बढ़चढ़कर हिंस्सा लिया। यहां पहले और दूसरे चरण के चुनाव में सत्तर फीसद से अधिक मतदान हुआ था। अभी राज्य में तीन चरणों का मतदान होना शेष है। यहां पर भाजपा ने मिशन 44 रखा है। खुद प्रधानमंत्री ने भी राज्य में चुनावी सभाओं को संबोधित किया है।

पढ़ें: उमर गंदरबल से ही लड़ेंगे चुनाव

जीत यकीनी पर भाजपा से गठजोड़ नहीं: सज्जाद