विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर : त्योहार की पूर्व संध्या पर उमड़ी भीड़, ढील के दौरान बवाल की कोशिश

By Edited By:
Updated: Mon, 28 Jul 2014 09:28 PM (IST)

गुरुद्वारे और कब्रिस्तान के बीच जमीन के विवाद को लेकर दंगे की चपेट में आए सहारनपुर में शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारी-बारी से चार घंटों की ढील दी गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सहारनपुर। गुरुद्वारे और कब्रिस्तान के बीच जमीन के विवाद को लेकर दंगे की चपेट में आए सहारनपुर में शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारी-बारी से चार घंटों की ढील दी गई। क‌र्फ्यू में ढील के दौरान कुछ जगहों पर आगजनी के प्रयास किए गए। दो युवकों पर कातिलाना हमले का प्रयास भी किया गया। दो दिन से बाजार बंद होने और ईद के नजदीक होने के चलते खाने-पीने के जरूरी सामान के लिए भीड़ सड़कों पर उमड़ी, लेकिन माहौल में तनाव गहरे तक घुला नजर आया। ईद को देखते हुए मंगलवार को दिन का क‌र्फ्यू हटाया जा सकता है।

पहले नए शहर के सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक व दूसरे चरण में शहर के पुराने इलाके में दोपहर दो बजे से सायं सात बजे तक क‌र्फ्यू में राहत दी गई। क‌र्फ्यू में ढील के दौरान दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी से कुछ लोग जबरन सामान लूट ले गए। इसी बीच शारदा नगर में बाइक से जा रहे समुदाय विशेष के दो युवकों पर कातिलाना हमला किया गया। जल्द ही अर्धसैनिक बलों के जवान पहुंच गए, लेकिन भीड़ ने बाइक में आग लगा दी। दिल्ली रोड पर एक डेयरी में लूटपाट की गई तो पुराने शहर के कक्कड़ बाजार में राजेश के गोदाम में आग लगा दी गई। आइजी मेरठ जोन आलोक शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

दूसरे चरण में तीन से सात बजे तक पुराने शहर में क‌र्फ्यू में ढील दी गई पर नेहरू मार्केट आदि कुछ बाजार में व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोली। अधिकारियों ने दुकानें खोलने के लिए व्यापारियों पर दबाव भी बनाया पर किसी अनहोनी की आशंका ग्रस्त व्यापारियों ने दुकानें खोलने से इन्कार कर दिया। इससे पहले रविवार रात गलिरा रोड पर तीन दुकानों में आगजनी हुई। हकीकत नगर में भी एक ठेके को लूटने का प्रयास किया गया। जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। शनिवार को अंबाला रोड पर कुतुबशेर थाने के पास गुरुद्वारे पर लिंटर डालने को लेकर दो संप्रदाय में भिड़ंत के बाद पूरे शहर में क‌र्फ्यू लगाना पड़ा था।

नहीं रुक रहे राजनीतिक बयान :

भाजपा सांसद राघवलखन पाल और इमरान मसूद की बयानबाजी भी मामले को राजनीतिक रंग दे रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि मातम के इस माहौल में कोई त्योहार नहीं मनाया जाएगा। इमरान मसूद ने कहा कि मैंने मुस्लिम भाइयों से कहा कि ईदगाह के बजाय पास की मस्जिद में नमाज पढ़ें। उन्होंने आरोप लगाया कि राघव अपने भाई को विधायक बनाने के लिए माहौल खराब कर रहे हैं।

दूसरे दिन भी नही सुधरे हालात, क‌र्फ्यू के साथ विमान से निगरानी

सहारनपुर दंगा: नासमझा नौकरशाही, बेलगाम बलवाई