विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीसरे मोर्चे के बिना केंद्र सरकार बनना असंभव : मुलायम

By Edited By:
Updated: Thu, 06 Feb 2014 06:43 PM (IST)

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह को भरोसा है कि केंद्र में बिना तीसरे मोर्चे के किसी भी सरकार का बनना असंभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा तथा कांग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह को भरोसा है कि केंद्र में बिना तीसरे मोर्चे के किसी भी सरकार का बनना असंभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा तथा कांग्रेस में सांठ-गांठ है। यह दोनों दल सपा को केंद्र में पहुंचने से रोकने में लगे हैं।

मैनपुरी के करहल में चौधरी नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज का लोकार्पण करने के बाद जनसभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भले ही भाजपा या कांग्रेस दावा करें लेकिन केंद्र में तीसरे मोर्चे के बिना कोई भी सरकार नहीं बना सकेगा। उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथ लिया। सपा सुप्रीमो ने कहा कि मोदी जगह-जगह पर जनसभा कर हवाई किले बांध रहे हैं। उनका यह हवाई दावा ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा और उनकी सारी हवा निकल जाएगा।

पढ़ें : अब दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी सपा की 'साइकिल'

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में विकास के काम को वरीयता दे रही है। यह देखते हुए केंद्र में सपा को पहुंचने से रोकने के लिए कांग्रेस और भाजपा एक हो गए हैं। दोनों दल ने भीतर ही तालमेल कर लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर