विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहुमत साबित होने के बाद भी रावत की मुश्किलें कम नहीं: जेटली

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Tue, 10 May 2016 02:53 PM (IST)

केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि उत्‍तराखंड में भले ही हरीश रावत ने सदन में बहुमत साबित कर लिया हो, लेकिन उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राज्यसभा में आज उत्तराखंड के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के बीच केंंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने सरकार का भी पक्ष रखा। उनका कहना था कि हरीश रावत ने भले ही सदन में बहुमत हासिल कर लिया है लेकिन उनकी राहें अब भी कम नहीं हुई है। उन्होंने साफतौर पर कहा किय जिन नौ सदस्यों को इस वोटिंग से बाहर कर दिया गया वह सही मायने में इसके हकदार थे।

जेटली ने यह भी कहा कि बहुमत साबित होने के बाद भी उत्तराखंड सरकार द्वारा 18 मार्च को पेश बजट कई तकनीकी खामियों की वजह से पास नहीं हो सका। उन्होंने इसे एक गंभीर विषय बताया है।

संसद सत्र से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

उत्तराखंड से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें