विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जो कमिश्‍नर नहीं बन सकीं, वो देख रही सीएम बनने का ख्‍वाब: कांग्रेस

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Fri, 16 Jan 2015 06:27 PM (IST)

किरण बेदी और शाजिया इल्‍मी के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उनपर विपक्षी पार्टियों ने हमले भी शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस और आप दोनों ही पार्टियों के नेता लगातार किरण बेदी पर बयान दे रहे हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बेदी के भाजपा में

News Article Hero Image

नई दिल्ली। किरण बेदी और शाजिया इल्मी के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उनपर विपक्षी पार्टियों ने हमले भी शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस और आप दोनों ही पार्टियों के नेता लगातार किरण बेदी पर बयान दे रहे हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बेदी के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वह एक ऐसी महिला है जो दिल्ली की पुलिस कमिश्नर बनने का सपना पूरा नहीं कर सकी। वह अब दिल्ली की सीएम बनने का सपना देख रही हैं। इससे पहले आप के नेता संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा आज आप के साथ जुड़े लोगों का ही सहारा ले रही है।

विरोधियों के इस हमले पर भाजपा नेता प्रभात झा का कहना था कि भाजपा में बढ़ती महिलाओं की ताकत इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर करने की ताकत रखती है। उन्होंने कहा कि वह उस दिन की राह तक रहे हैं जब दिल्ली में चुनाव के नतीजे आएंगे और भाजपा की सरकार बनेगी। किरण बेदी और शाजिया के भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि आज एक पार्टी ऐसी है जिसको पूरी रात नींद नहीं आएगी।

पढ़ें: किरण बेदी भाजपा में शामिल, 'मुख्यमंत्री' की दौड़ में अागे

दिल्ली और देश में शुरू हुई है बदलाव की राजनीति: किरण बेदी

'आप' ने किया किरण का राजनीति में स्वागत, कांग्रेस ने कहा हताशा