विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में एनकाउंटर, हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी ढेर

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 10:55 AM (IST)

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में एनकाउंटर, हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में एनकाउंटर, हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के के पहलगाम में रविवार शाम को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों को बार-बार आत्समर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को पहलगाम के अवूरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था कि इसी बीच आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद सैन्य बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों के घेरे में आए तीन आतंकी

आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम के आवूरा गांव में छिपे हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को रविवार को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने देर शाम से अभियान शुरू कर दिया था।

इसी दौरान आतंकियों को बचाने के लिए मुठभेड़ स्थल पर स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए। इसके अलावा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बिजबिहाड़ा में मुठभेड़ के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोगों व पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुई।

यह भी पढ़ें: कैलेंडर पर भी नजर आने लगा बुरहान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।