विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, पेरिस हमले में अब तक क्या-क्या हुआ

By Manish NegiEdited By:
Updated: Fri, 01 Apr 2016 04:50 PM (IST)

बीते 13 नवंबर को हुए पेरिस हमले से पुरी दुनिया की नींद उड़ गई थी। इस चरमपंथी हमले में 130 लोगों की जान चली गई थी जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बीते 13 नवंबर को हुए पेरिस हमले से पुरी दुनिया की नींद उड़ गई थी। इस चरमपंथी हमले में 130 लोगों की जान चली गई थी जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पढ़िए इस खबर पर पूरी रिपोर्ट...

- जर्मनी और फ्रांस के बीच दोस्ताना फुटबॉल मैच के दौरान स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम के पास 2 धमाके। हमले के वक्त नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद स्टेडियम में देख रहे थे मैच।

- स्टेडियम से 8 किलोमीटर दूर पेटी कैंबॉज रेस्त्रां में आतंकियों ने की फायरिंग

- फ्रांस की पुलिस ने 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

- बैटाक्लान थिएटर में 15 की मौत, हमलों में मृतकों की तादाद बढ़कर 26 हुई।

- फ्रांस में इमरजेंसी घोषित की, सभी बॉर्डर सील, मृतकों की तादाद बढ़कर 42 हुई।

- फ्रांसीसी पुलिस ने 2 आत्मघाती हमलों और स्टेडियम के बाहर धमाके की पुष्टि की।

- बैटाक्लान थिएटर में पुलिस ने धावा बोला, 2 आतंकी मार गिराए।

- थिएटर में आतंकियों ने फेंके बम, 100 लोगों की मौत

- सरकार ने सभी 8 आतंकियों को मार गिराए जाने की पुष्टि की।

- बेल्जियम पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पढ़े : सेंट्रल पेरिस में बड़ा धमाका, पूरे इलाके को कराया गया खाली