विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव आयोग को जूता मारने की बात कहने पर TMC नेता गिरफ्तार

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Thu, 21 Apr 2016 09:32 PM (IST)

अधिक मतदान करा कर चुनाव आयोग के मुंह पर कालिख पोतने और अपशब्दों का प्रयोग करने वाले तृणमूल नेता अनवर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

News Article Hero Image

कोलकाता (जागरण संवाददाता)। काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा केंद्र में अधिक मतदान करा कर चुनाव आयोग के मुंह पर कालिख पोतने और जूता मारने संबंधी अपशब्दों का प्रयोग करने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेता अनवर खान को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। अनवर पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। उनकी गतिविधियों को देखते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक नजरबंद कर दिया है।

गुरुवार को मतदान के दौरान अनवर खान मोबाइल फोन पर किसी को आदेश दे रहे थे कि उन्हें घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है। इसीलिए घर से अधिक से अधिक लोगों को बाहर निकाल कर सर्वाधिक वोट करा कर आयोग के मुंह पर जूता मारो। यह जानकारी मिलते ही आयोग ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को तत्काल खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

शाह के घर पर बनी रणनीति, हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे लेने की होगी कोशिश

TMC प्रत्याशी ने रूपा गांगुली पर दिए गए बयान पर मांगी माफी

पुलिस जब गिरफ्तार करने पहुंची तो वह फरार हो गए। काफी देर तलाश करने के बाद पुलिस ने सेवेन टैंक इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की निगरानी में होने के बावजूद वह कैसे वहां से भाग निकले इसे लेकर सवाल उठ रहा है। आयोग के निर्देश पर अनवर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हरिहरपाड़ा में सीपीआइ के कार्यकर्ता की मौत,टीएमसी कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें