विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाई पाक सेना ने फिर की गोलीबारी, दो जवान घायल

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 05 Oct 2016 09:37 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2016 09:52 PM (IST)

पाक सेना ने जम्मू संभाग के साथ उत्तरी कश्मीर में भी नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी शुरू कर दी है। गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए हैं।

News Article Hero Image

जम्मू, (जेएनएन)। गुलाम कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाई पाक सेना ने जम्मू संभाग के साथ उत्तरी कश्मीर में भी नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी शुरू कर दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को जम्मू की अखनूर तहसील के सीमांत गांवों पर दिनभर गोलियां बरसाने के बाद शाम साढ़े पांच बजे से मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिए। इस गोलाबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए। राजौरी व पुंछ जिले के बलनोई, कृष्ण घाटी व सुंदरबनी सेक्टर में भी पाकिस्तान भारतीय सेना की चौकियों व रिहायशी क्षेत्रों पर गोले दाग रहा है।

पाकिस्तानी सेना ने शाम को अखनूर के छंब में गोलाबारी शुरू कर दी। इसके बाद प्लांवाला के रंजीत गेट पर भी गोले दागने का सिलसिला शुरू हो गया। नियंत्रण रेखा से सटे छन्नी दवानों, गिगरियाल, बदवाल, पंजतूत, पलाटन, हमीरपुर, गढ़ खौड़ इलाकों में भी पाकिस्तान गोले बरसा रहा है। सभी गांव खाली होने के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सेना के दो जवान राजा राम व नरेंद्र पाल को हल्की चोट आई हैं। जवान धीरेंद्र बिष्ट गत मंगलवार को हुई गोलीबारी में घायल हो गया था। इसके अलावा अब तक एक दर्जन से अधिक मवेशी भी गोलाबारी में घायल हो चुके हैं।

मोदी सरकार का प्लान, अब पाक के भीतर भी सुरक्षित नहीं बचेंगे भारत के दुश्मन

राजौरी-पुंछ में मंगलवार देर रात तक पाक सेना ने बलनोई, कृष्णाघाटी व मेंढर सेक्टर के साथ नौशहरा में भी गोलाबारी जारी रखी। इसके बाद पाक ने बुधवार सुबह दस से 12 बजे तक नौशहरा सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। देर शाम को पाक सेना ने फिर बलनोई, कृष्णघाटी सेक्टर के साथ सुंदरबनी सेक्टर में गोले बरसाने शुरू कर दिए। पिछले चंद दिनों में दोनों जिलों में पाक सेना 13 बार सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुकी है। जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल मनीश मेहता ने जागरण को बताया कि पाकिस्तान सीमा पर गोलियां व मोर्टार दाग रही है। भारतीय सेना इसका उचित जवाब दे रही है।

सीमांत क्षेत्रों से पलायन जारी

पाक गोलीबारी से सहमे सीमांत गांव से लोगों का पलायन जारी है। दो दिन में राजौरी जिले की नौशहरा तहसील के कलीसया से 600, कलाल से 150 व सुंदरबनी से 85 लोग पलायन कर रात शिविरों में आ गए। वहीं अखनूर सीमा से सटे 42 गांवों के करीब साठ हजार लोग पहले ही घर छोड़कर पीछे आ चुके हैं।

बारामूला में सेना के कैंप पर आतंकी हमला नाकाम, एक जवान शहीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।