विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैन्य काफिले पर हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी पकड़े गए

By Rajesh KumarEdited By:
Updated: Sat, 22 Oct 2016 09:35 PM (IST)

एसएसपी के मुताबिक पकड़े गए आतंकियों की पहचान सफीर अहमद बट और फरहान फैयाज लिलू के रूप में हुई है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के दो स्थानीय आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मॉड्यूल का सरगना पाकिस्तानी आतंकी खालिद अभी पकड़ से बाहर है। पकड़े गए दोनों स्थानीय आतंकी इसी साल 16 अगस्त को श्रीनगर-मुजफ्फराबाद मार्ग पर बारामुला के निकट ख्वाजाबाग में सैन्य काफिले पर हुए हमले में भी शामिल थे। इस हमले में सेना के दो जवान और राज्य पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था।

एसएसपी बारामुला इम्तियाज हुसैन मीर ने बताया कि शुक्रवार रात सेना की 52 आरआर, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के एक संयुक्त दस्ते ने एक विशेष अभियान चलाकर जैश के दो स्थानीय आतंकियों को दबोच लिया। इनके पास से एक असाल्ट राइफल, एक पिस्तौल, भारी मात्रा में कारतूस और पांच ग्रेनेड के अलावा रेडियो सेट भी मिला है। दोनों की निशानदेही पर जैश व हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ी प्रचार सामग्री, पोस्टर व आतंकी संगठनों के लैटर पैड भी मिले हैं।

पढ़ें- BRICS घोषणा पत्र में लश्कर और जैश नहीं हो सके आतंकी संगठन घोषित

एसएसपी के मुताबिक पकड़े गए आतंकियों की पहचान सफीर अहमद बट और फरहान फैयाज लिलू के रूप में हुई है। ये दोनों कांसीपोरा इलाके में अपने एक ठिकाने पर छिपे हुए थे। ये जैश के पाकिस्तानी आतंकी खालिद की कमान में सक्रिय थे। फिलहाल इन दोनों से पूछताछ की जा रही है।