विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सत्ता में आए तो दो लाख कर्मी होंगे पक्के : केजरी

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Thu, 04 Dec 2014 07:53 AM (IST)Updated: Thu, 04 Dec 2014 08:22 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) ने ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को पक्का करने का मुद्दा फिर से उछाल दिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (आप) ने ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को पक्का करने का मुद्दा फिर से उछाल दिया है। बुधवार को मंडी हाउस स्थित फिक्की आडिटोरियम में एससी-एसटी विंग के गठन पर आयोजित कार्यक्रम में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्ता में आए तो विभिन्न विभागों में ठेके पर काम कर रहे दो लाख कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने जो कहा है वह किया है। दिल्ली में सत्ता में आने पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में वर्षो से काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का कराया। कांग्रेस पिछले 15 साल से केवल उनके वोट ले रही थी। ठेके पर काम कर रहे लोगों को पक्का करने के संदर्भ में मैंने मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की थी। मेरे इस्तीफे के बाद कमेटी की रिपोर्ट आई, जिसमें कहा गया कि 36 हजार कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जा सकता है।

भाजपा के नेतृत्व में चल रही दिल्ली सरकार ने इस रिपोर्ट पर अमल नहीं किया। इसके खिलाफ वह कोर्ट में चली गई है। आप के सत्ता में आने पर पहले 36 हजार कर्मचारी पक्के होंगे इसके बाद अन्य कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि श्रम दान अच्छा कार्य है, लेकिन पांच मिनट प्रधानमंत्री के झाड़ लगा लेने से या अनिल अंबानी व आमिर खान के झाड़ू लगा लेने से भारत स्वच्छ नहीं होगा। सफाई तो सफाई कर्मियों के करने से होगी।

उधर, आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में 50 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए च्मिशन 50 की शुरुआत की है। इस मिशन को पूरा करने के लिए देशभर के कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे दिल्ली में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करें।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ कांस्टीट्यूशन क्लब में बैठक की। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे दो-तीन महीने की छुट्टी लेकर पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं।

भाजपा के डर का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली में 300 सांसद प्रचार के लिए उतारे गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के समर्थन में वे दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को फोन करें। उन्हें 10 अन्य लोगों को समर्थन करने के लिए मनाएं। मतदाताओं को बताया जाए कि कांग्रेस को वोट देना कुएं में वोट डालने के समान है।

टक्कर भाजपा व आप के बीच है

भाजपा के अमित शाह हमारे खिलाफ माहौल बनाने के लिए उतरेंगे। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वाराणसी में फर्जी वोट बनवाए थे, लेकिन हम दिल्ली में ऐसा नहीं होने देंगे। कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट की जांच कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि जो मध्यम वर्ग सरकार गिराने के फैसले से नाराज था, वह फिर से पार्टी पर भरोसा जता रहा है। सर्वे से यह खुलासा हुआ है। सभी कार्यकर्ताओं को प्रचार का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योगेंद्र यादव ने केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राम का नाम बदनाम न करो। राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए मर्यादा न तोड़ी जाए।

पढ़ेंः भाजपा के पास कहां से आता है चंदाः केजरीवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।