विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय सेना ने पाक से लिया बदला, कैप्टन समेत तीन जवानों को मार गिराया

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Wed, 23 Nov 2016 06:42 PM (IST)

इनमें से एक जवान के शव के साथ बर्बरता की थी। इस घटना के बाद भारतीय सेना में नाराजगी थी।

News Article Hero Image

जम्मू (पीटीआई)। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय जवान के शव के साथ की गई बर्बरता का बदला ले लिया है। भारतीय सैनिकों ने पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि उनके एक कैप्टन समेत तीन जवानों को मार गिराया है। ये कार्रवाई माछिल सेक्टर में की गई। मारे गए पाकिस्तानी सेना के कैप्टन का नाम तैमूर है, वह 8 नार्दन लाईट इनफैंट्री में तैनात था।

गौरतलब है कि मंगलवार को पाक सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए माछिल सेक्टर में भारी गोलीबारी की थी। यही नहीं पाक सेना ने घात लगाकर तीन भारतीय जवानों की हत्या कर दी थी। इनमें से एक जवान के शव के साथ बर्बरता की थी। इस घटना के बाद भारतीय सेना में नाराजगी थी।

भारतीय सेना की इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए उत्तरी कमांड के ब्रिगेडियर एस गोत्रा ने बताया है कि पाक सैनिकों द्वारा एक भारतीय जवान का सिर काटेे जाने की कायराना हरकत के बाद भारत ने भी जबरदस्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सीमा से सटे माछेल सेक्टर में की गई है। सेना के पीआरओ मनीष मेहता के मुताबिक पाकिस्तान ने एलओसी के पास भिंबेर गली, कृष्णा घाटी और नौशहरा सेक्टर में गोलाबारी की थी।

पाकिस्कतान ने माना भारतीय सेना की कार्रवाई में हुई उनके सात सैनिकों की मौत

इस दौरान तीन भारतीय जवान शहीद हो गए थे, जिसमें से एक जवान का पाक सैनिकों ने सिर भी काटकर उसके साथ बर्बरता की थी। दो माह में यह दूसरा मौका है जब पाक जवानों ने इस तरह की कायराना हरकत की है। इसके बाद से ही भारतीय सेना के जवानों में आक्रोश है। सरकार ने भी इसका बदला लेने की खुली छूट सेना को दी है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लोगों से अपनी सेना पर भरोसा रखने की अपील की है।

नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी में जवान शहीद, नौ घायल